31.6 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ....

नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय

Date:

Related stories

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इन 12 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले देखे हैं, जिन्होंने भारत को आंतरिक रूप से सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि धारा 370 की समाप्ति, भव्य राम मंदिर का निर्माण और देश की सुरक्षा नीति में आया युगांतरकारी बदलाव पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। जीएसटी, जनधन खाते और डीबीटी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर सीधी चोट की गई है, जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में श्री मार्कंडेय ने कहा कि मोदी सरकार की केंद्रीय योजनाओं ने हमारे राज्य के नक्सल प्रभावित और पिछड़े क्षेत्रों में विकास की नई रोशनी पहुंचाई है। युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजना ने रोजगार के नए द्वार खोले हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories