29 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमरायपुर रेलवे स्टेशन पर 18 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 18 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 18 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 88 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी प्लेटफार्म नंबर-7 के पास गांजा लेकर खड़े थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर गुढियारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories