31.3 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeदेश-विदेश80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लगातार...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लगातार 13वीं बार दिया संबोधन

Date:

Related stories

नई दिल्ली। देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लाल किले पर ध्वजारोहण के साथ 21 तोपों की सलामी
प्रधानमंत्री के ध्वजारोहण के साथ 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी। इस दौरान स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया। ध्वजारोहण के बाद भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने पुष्पवर्षा की।

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष रहा। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पहली बार लाल किले के समारोह में राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। समारोह की थीम ‘युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047’ और ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रही।

2500 कैडेट और ‘मेरा भारत’ स्वयंसेवकों ने बनाई ‘वंदे मातरम्’ आकृति
लाल किले के सामने ज्ञानपथ पर सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों तथा ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों सहित करीब 2,500 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया और ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाई।

PM मोदी के संबोधन पर टिकी देश की नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लगातार 13वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में विकसित भारत@2047 के लक्ष्य, युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता और देश की प्रगति को लेकर अपना विजन सामने रखा। साथ ही उन्होंने देश की एकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया।

इस साल करीब 5 हजार विशेष अतिथि भी समारोह में शामिल हुए।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories