24.1 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने परस्पर सहयोग, सुशासन और विकास के अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझा भागीदारी और अनुभवों का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री पटेल को बस्तर की लोककला और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित “बस्तर आर्ट” तथा “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट की। मुख्यमंत्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की प्रशंसा करते हुए राज्य के रजत जयंती वर्ष पर संचालित विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने भविष्य में गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories