रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। आज देश और प्रदेश दोनों में खेलों को लेकर उत्साहजनक वातावरण तैयार हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आवश्यक सुविधाएं और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश में खेलो इंडिया के नए परिसरों की शुरुआत की गई है, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। साथ ही खेल अलंकरण समारोह के माध्यम से खिलाड़ियों को विशेष सम्मान और प्रोत्साहन दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के एथलीट को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि छत्तीसगढ़ का कोई खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतता है तो उसे 3 करोड़