बस्तर, छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने की सूचना है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, वहीं गले पर भी धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे घायल महिला को महारानी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक महिला की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
डॉक्टरों ने बताया कि हाथों की नसें कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है, जबकि गले की चोट भी गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद आगे की सर्जिकल प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।
पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं
अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता बोलने की हालत में नहीं थीं। नर्सिंग स्टाफ के कहने पर उन्होंने कागज पर सिर्फ एक शब्द लिखा—“भतीजा”। इस एक शब्द ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस संकेत का क्या अर्थ है और क्या घटना में कोई करीबी शामिल हो सकता है।
आत्मघाती प्रयास या साजिश, जांच जारी
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला आत्मघाती प्रयास का है या फिर सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया गया है। पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और परिजनों व