24.8 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज का शपथ ग्रहण, परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह...

छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज का शपथ ग्रहण, परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह 8 फरवरी को फुडहर में

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर.छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, 24वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम 8 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम ग्राम फुडहर, जिला रायपुर स्थित वीआईपी रोड खेल मैदान में सुबह 8 बजे से शुरू होगा।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ था। इसी कड़ी में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण इस भव्य आयोजन के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के मंत्री, सांसद और विधायक अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिहार सरकार की कैबिनेट मंत्री रमा निषाद, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद (उत्तर प्रदेश), कृपानाथ मल्लाह (असम) और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू शामिल रहेंगे।
समाज के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कुंवर सिंह निषाद पुनः निर्वाचित होकर प्रदेश संगठन की कमान संभालेंगे। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने कार्यकारिणी के साथ मिलकर 18 जिलों से बढ़ाकर 33 जिलों में संगठन को मजबूत किया। आगामी तीन वर्षों में संगठन को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया है।
कार्यक्रम में समाज के निर्धन परिवारों के तीन मेधावी बच्चों को आईएएस, आईपीएस, सीजीपीएससी और व्यापम से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग देने की घोषणा भी की गई है। इसके अलावा, रायपुर के ग्राम फुडहर में शासन के सहयोग से एक करोड़ रुपये की लागत से 5000 वर्गफीट में भव्य सामाजिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 2 से ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। भविष्य में इसे समाज का तीर्थ स्थल माना जा रहा है।
प्रदेश महासचिव ने बताया कि निषाद समाज अब केवल पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में संगठित प्रयास कर रहा है। जनसंख्या के अनुपात में समाज एक बड़ी शक्ति होने के बावजूद राजनीतिक भागीदारी कम है, जिसे आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में करीब 200 युवक-युवतियां अपना परिचय देंगे, वहीं 15 जोड़ों का आदर्श विवाह संपन्न होगा। साथ ही समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। पूर्व में नवंबर 2025 में 22 जोड़ों का आदर्श विवाह कराया गया था। शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने वाले जोड़ों को इस बार प्रत्येक जोड़े को 11 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
अंत में समाज के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज के सभी लोगों से अपील की है कि 8 फरवरी 2026, रविवार को ग्राम फुडहर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories