25.7 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर सराफा एसोसिएशन ने प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का किया सम्मान,...

रायपुर सराफा एसोसिएशन ने प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का किया सम्मान, सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ की राजधानी के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली, सचिव जितेंद्र गोलछा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों को निरंतर मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक में पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरानी ज्वेलरी की खरीदी या गिरवी रखते समय ग्राहकों से सामान का बिल, आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिया जाए। साथ ही दुकान में आने वाले ग्राहकों का चेहरा खुला होना चाहिए, किसी भी प्रकार से ढंका न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
उन्होंने सभी सराफा दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को मोबाइल से ऑनलाइन अटैच रखने की सलाह भी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत निगरानी की जा सके। मुख्य बाजारों में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सराफा पदाधिकारियों ने बाइक पेट्रोलिंग का सुझाव रखा, जिस पर पुलिस कमिश्नर ने सकारात्मक आश्वासन दिया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पारख, उपाध्यक्ष नीलेश सेठ, कोषाध्यक्ष अनिल कूचेरीया, सह सचिव विनय गोलछा, सराफा वित्त विभाग प्रमुख प्रकाश झाबक, पवन सोनी तथा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा उपस्थित रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories