24.8 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोंडागांव में बवाल: प्रदूषण के आरोपों पर मक्का प्लांट में घुसकर ग्रामीणों...

कोंडागांव में बवाल: प्रदूषण के आरोपों पर मक्का प्लांट में घुसकर ग्रामीणों की तोड़फोड़, लाखों का नुकसान

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

कोंडागांव। जिले के कोकोड़ी गांव स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में गुरुवार को उस समय हालात बिगड़ गए, जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्लांट परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 700 से 800 ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और कार्यालय, मशीनरी तथा वाहनों को नुकसान पहुंचाया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में 10 से 20 लाख रुपये तक की क्षति हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट उनके खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। नाराज ग्रामीणों ने इसी मुद्दे पर प्लांट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
घटना के दौरान प्लांट में मौजूद एक ट्रक चालक ने सुरक्षित स्थान पर छिपकर खुद को बचाया। शुक्रवार सुबह फिर से कुछ ग्रामीण परिसर की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभालते हुए उन्हें रोक दिया। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रदूषण संबंधी आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories