23.1 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमधमतरी में भीषण सड़क हादसा: कार–ट्रक टक्कर में 4 की मौत, तीन...

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: कार–ट्रक टक्कर में 4 की मौत, तीन CRPF जवान शामिल

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन जवान Central Reserve Police Force (CRPF) के बताए जा रहे हैं, जबकि एक कार चालक शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी जवान कोबरा बटालियन के थे।
सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या वाहन में तकनीकी खराबी इसकी वजह बनी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories