23.1 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़महाशिवरात्रि पर नवागढ़ में 7 दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ, जयकारों से...

महाशिवरात्रि पर नवागढ़ में 7 दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा नगर

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

नवागढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा लिंगेश्वर एवं माता भगवती की नगरी नवागढ़ में सात दिवसीय पारंपरिक मेले का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना राजकुमार देवांगन एवं जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में इस वर्ष भी मेले का भव्य आयोजन किया गया है।
महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन “जय बाबा लिंगेश्वर” के जयकारों के साथ लोट मारते हुए मंदिर पहुंचकर आस्था का अनूठा परिचय दे रहे हैं। पूरा नगर शिवमय वातावरण में डूबा नजर आ रहा है।
मेले में खाने-पीने की विविध दुकानों, आकर्षक झूलों, बच्चों के खिलौनों, ट्यूरिंग टॉकीज और सैकड़ों व्यापारिक स्टॉलों से रौनक बढ़ गई है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
श्रद्धा, परंपरा और मनोरंजन का यह संगम नवागढ़ के इस ऐतिहासिक मेले को खास बना रहा है। प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सहज और सुरक्षित रूप से मेले का आनंद उठा

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories