26.1 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeक्राइमस्टंटबाज़ी कर रहे नाबालिग छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई

स्टंटबाज़ी कर रहे नाबालिग छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई

Date:

Related stories

महंगाई का डबल अटैक! LPG, CNG, पेट्रोल-डीजल सभी के दाम बढ़े

नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही...

रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

रायपुर। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगलों को...

जशपुर। शहर में तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंटबाज़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वायरल वीडियो में स्कॉर्पियो और बुलेट वाहन पर कुछ नाबालिग छात्र चलती गाड़ी से लटकते और सड़क पर जानलेवा करतब करते नजर आ रहे थे।
मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किनकेल रोड के सारूडीह गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन की पहचान कर संबंधित छात्रों को तलब किया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और इस तरह की खतरनाक हरकतों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। साथ ही उनके परिजनों को भी थाने बुलाकर समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की गतिविधियों पर अभिभावक नजर रखें और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंटबाज़ी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। भविष्य में इस तरह की घटनाएं सामने आने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories