रायपुर। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के घटक संगठनों की एक आवश्यक बैठक गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे कलेक्टर गार्डन, रायपुर में आयोजित की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव एवं संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) छत्तीसगढ़ के संयोजक सदस्य तेजराम विद्रोही ने बताया कि बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 3286 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि दिए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में प्रदेश भर से किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
रायपुर में 19 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक, धान के दाम और ट्रेड डील पर होगी चर्चा
Date: