25.1 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, डी.एड. अभ्यर्थियों का तूता...

2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, डी.एड. अभ्यर्थियों का तूता से दांडी मार्च

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर : सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के अंतर्गत डी.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को तूता धरना स्थल, नया रायपुर से शांतिपूर्ण दांडी मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लेकर राज्य सरकार से 2300 सहायक शिक्षक पदों पर शीघ्र नियुक्ति देने और हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की मांग की।
अभ्यर्थियों ने बताया कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उनका आमरण अनशन आंदोलन का आज 79वां दिन है, लेकिन अब तक शासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि माननीय हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद सहायक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत 2300 पद अभी भी रिक्त हैं, जबकि हजारों डी.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने कहा कि दांडी मार्च का उद्देश्य शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना है, ताकि न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जा सके।
डी.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि 2300 सहायक शिक्षक पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान किया जाए।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories