24.8 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमरायपुर में अजीबोगरीब मामला: सिलेंडर की किल्लत के बीच चोर उठा ले...

रायपुर में अजीबोगरीब मामला: सिलेंडर की किल्लत के बीच चोर उठा ले गए गैस सिलेंडर, कारोबारी ने दर्ज कराई FIR

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर:राजधानी रायपुर में चोरी की एक और घटना सामने आई है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बजाज कॉलोनी में एक घर के आंगन से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, कारोबारी रितेश उप्पल के घर के आंगन में रखा गैस सिलेंडर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति सिलेंडर उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
पीड़ित ने मामले की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories