25.5 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमरायपुर : सीवरेज टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, जहरीली गैस...

रायपुर : सीवरेज टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, जहरीली गैस बनी काल

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायपुर। राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल परिसर में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार टैंक के भीतर जहरीली गैस भरी हुई थी। सफाई के लिए उतरा पहला कर्मचारी कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य साथी भी एक-एक कर नीचे उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए और बाहर नहीं निकल सके।
मृतकों की पहचान अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार के रूप में हुई है।
रात 8 बजे के बाद हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 8 बजे के बाद की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से टैंक की सफाई कराई जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। खबर लिखे जाने तक दो शव बाहर निकाल लिए गए थे, जबकि तीसरे को निकालने के लिए राहत कार्य जारी था।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories