22.8 C
Raipur
Friday, October 16, 2026
Homeक्राइमककड़ी-तरबूज के बहाने अफीम की खेती, रायगढ़ में बड़ा खुलासा

ककड़ी-तरबूज के बहाने अफीम की खेती, रायगढ़ में बड़ा खुलासा

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती का मामला लगातार सामने आ रहा है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अफीम की अवैध खेती पकड़ी है। यह खेत स्थानीय ग्रामीण का बताया जा रहा है, जिसे एक व्यक्ति ने तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के नाम पर लिया था, लेकिन वहां अफीम उगाई जा रही थी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी झारखंड का रहने वाला है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories