रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है।
मुख्यमंत्री अधिकारियों से लगातार जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और उन्हें रोकने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि स्थिति का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। इसके साथ ही आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल व गैस डिवीजन के अधिकारी भी बैठक में शामिल हैं।
Home CM साय की बड़ी बैठक जारी, पेट्रोल-गैस सप्लाई पर समीक्षा, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश