25.6 C
Raipur
Friday, October 16, 2026
Homeखेलखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी पर गर्व, बस्तर सहित प्रदेश की...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी पर गर्व, बस्तर सहित प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच : मुख्यमंत्री साय

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायपुर,। विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव और खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने खडसे का शॉल, बस्तर आर्ट से निर्मित आकर्षक प्रतिकृति और बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही अवसर, संसाधन और मंच देने की है। राज्य सरकार खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि बस्तर और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों ने प्रदेश को नई पहचान दी है। इनसे कई छिपी प्रतिभाएं सामने आई हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकार द्वारा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी प्रदेश के लिए गर्व की बात है, जो आदिवासी अंचल के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी। बस्तर में शांति स्थापित होने और मुख्यधारा से जुड़ाव बढ़ने के साथ ही खेलों में युवाओं की भागीदारी भी तेजी से बढ़ेगी।
उन्होंने ‘बस्तर पंडुम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में पारंपरिक खेल, गायन, वादन, वेशभूषा और व्यंजन सहित 12 विधाओं में करीब 54 हजार प्रतिभागियों की भागीदारी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और खेल विरासत को दर्शाती है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। जगदलपुर में आयोजित इस आयोजन को उन्होंने आदिवासी सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories