25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर...

कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर ‘रूपी’ मुठभेड़ में ढेर

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माछपल्ली इलाके में आज तड़के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया।
पुलिस के अनुसार, मारी गई नक्सली की पहचान “कामरेड रूपी” के रूप में हुई है, जो परतापुर एरिया कमेटी की सक्रिय और मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर थी। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से एक पिस्टल और अन्य सामग्री भी बरामद की है।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान रूपी का शव बरामद किया गया।
कांकेर पुलिस अधीक्षक अशोक निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की तलाश की जा सके।
बताया जा रहा है कि मारी गई नक्सली कई नक्सली घटनाओं में शामिल रही है और सुरक्षा बलों के लिए लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories