25 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़सक्ती पावर प्लांट हादसे पर पीएम मोदी का शोक, मृतकों के परिजनों...

सक्ती पावर प्लांट हादसे पर पीएम मोदी का शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता का ऐलान

Date:

Related stories

नई दिल्ली/सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए पावर प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं, वहीं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद में जुटा हुआ है।
पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की एक्स-ग्रेशिया सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories