37.1 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़लू के कहर के बीच बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से...

लू के कहर के बीच बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश

Date:

Related stories

महंगाई का डबल अटैक! LPG, CNG, पेट्रोल-डीजल सभी के दाम बढ़े

नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और जानलेवा लू को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी स्कूलों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। इस अवधि में सभी कक्षाओं का संचालन स्थगित रहेगा।
दरअसल, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। भीषण गर्मी और लू के कारण स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं, जिसके बाद शासन ने यह अहम फैसला लिया।
सरकार के इस निर्णय को बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories