29.1 C
Raipur
Wednesday, August 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़सक्ती वेदांता प्लांट हादसा: 19 पर एफआईआर, अनिल अग्रवाल भी नामजद, 20...

सक्ती वेदांता प्लांट हादसा: 19 पर एफआईआर, अनिल अग्रवाल भी नामजद, 20 मजदूरों की मौत

Date:

Related stories

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में प्लांट प्रबंधन के 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है, वहीं Anil Agarwal के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
14 अप्रैल को हुए इस भीषण हादसे में बॉयलर पाइप ब्लास्ट के चलते कुल 35 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 घायल मजदूरों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।
प्रारंभिक जांच में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसियां अब हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
इधर, प्रदेश कांग्रेस पार्टी की जांच दल समिति ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया। समिति ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।
वहीं, उद्योग मंत्री Lakhan Lal Dewangan ने भी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने साफ कहा कि हादसे में लापरवाही हुई है, जिसकी वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना सामने आई।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories