40.1 C
Raipur
Monday, April 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़जशपुर में बड़ा विमान हादसा: आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, मौके...

जशपुर में बड़ा विमान हादसा: आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, मौके पर आग और धुआं

Date:

Related stories

तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 19 की मौत, कई घायल

विरुधुनगर | तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक...

जशपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के आरा पहाड़ क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान के टकराने की सूचना मिली है। टक्कर के बाद पहाड़ी इलाके में आग की तेज लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं, साथ ही घना धुआं भी फैल गया है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा जशपुर-नारायणपुर क्षेत्र में हुआ, जहां विमान सीधे पहाड़ से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हादसे की भयावह तस्वीर सामने आई है। वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र में आग और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
इस बीच, एसएसपी लाल उमेंद समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल विमान में सवार लोगों की संख्या और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिक जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories