30.3 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़Lenskart ड्रेस कोड विवाद रायपुर पहुंचा, शोरूम में चश्मा तोड़फोड़ कर विरोध

Lenskart ड्रेस कोड विवाद रायपुर पहुंचा, शोरूम में चश्मा तोड़फोड़ कर विरोध

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी रायपुर में Lenskart के कथित ड्रेस कोड को लेकर विरोध तेज हो गया है। देश के अन्य शहरों में शुरू हुए विवाद की कड़ी अब रायपुर तक पहुंच गई है, जहां धर्म जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने एक शोरूम में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने शोरूम के भीतर चश्मे तोड़कर विरोध जताया और कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि कंपनी के कुछ निर्देश धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। समिति ने साफ कहा कि आस्था से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
अन्य शहरों में भी इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन और नाराज़गी सामने आ चुकी है, जिसके बाद यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इधर, रायपुर में घटना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories