37.8 C
Raipur
Sunday, June 14, 2026
Homeखेलदंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर का पहला दौरा, बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट, खेलों...

दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर का पहला दौरा, बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट, खेलों से बदलेगा बस्तर का भविष्य

Date:

Related stories

रायपुर। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar 22 अप्रैल को सपरिवार Dantewada पहुंच रहे हैं। यह उनका बस्तर क्षेत्र का पहला दौरा होगा, जहां वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। इस पहल का उद्देश्य नक्सलमुक्त हो चुके बस्तर में खेलों के जरिए विकास को नई दिशा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच तक पहुंचाना है।
दौरे के दौरान तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे पनेड़ा में एक नए स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। उनकी पहल से क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।
Man Deshi Foundation द्वारा दंतेवाड़ा जिले में पिछले एक साल से खेल मैदान विकसित करने का काम किया जा रहा है। संस्था ने सीमित संसाधनों और जगह के बावजूद बहुउद्देश्यीय खेल मैदान तैयार किए हैं। साथ ही करीब 15 से अधिक शिक्षकों को मुंबई में विशेष प्रशिक्षण देकर खेल गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए तैयार किया गया है।
जिले के गीदम ब्लॉक के 15 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में खेल मैदान विकसित किए जा चुके हैं। इनमें छिंदनार, कासोली, कोरलापाल, हितामेटा, गुमड़ा, कारली और अन्य गांवों के शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा कुल 25 स्कूलों और आश्रमों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का माहौल तेजी से बन रहा है।
सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन द्वारा स्कूलों के खेल मैदानों को संरक्षित और विकसित करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि कम जगह में भी किस तरह विभिन्न खेलों के लिए मैदान तैयार किए जा सकते हैं, ताकि बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories