32.3 C
Raipur
Friday, October 16, 2026
Homeक्राइम50 लाख कैश और कार लेकर ड्राइवर फरार, गुटखा लाने भेजकर अकाउंटेंट...

50 लाख कैश और कार लेकर ड्राइवर फरार, गुटखा लाने भेजकर अकाउंटेंट को दिया चकमा

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी रायपुर के गीतांजलि नगर क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यहां कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख रुपए नकद और कार लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार कारोबारी उमेश प्रसाद ने 25 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट और ड्राइवर को 50 लाख रुपए कैश देकर घर भेजा था। रास्ते में खम्हारडीह थाना क्षेत्र के पास ड्राइवर ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के बहाने गाड़ी से उतारा और मौका पाकर रकम सहित कार लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही अकाउंटेंट ने तुरंत कारोबारी को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी भाठागांव का निवासी है और करीब एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह फरार है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories