रायपुर: राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व विधायक घनाराम साहू के पुत्र जय साहू (45) ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।