25 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़CGBSE बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, 29-30 अप्रैल को आ...

CGBSE बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, 29-30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे

Date:

Related stories

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी हो सकते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल को घोषित किए जाने की संभावना है।
मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब काउंटिंग व रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में बोर्ड किसी भी समय परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान कर सकता है।
इस साल बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। हालांकि हिंदी पेपर लीक के मामले के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिससे रिजल्ट में देरी हुई।
इस वर्ष 10वीं में 3,20,535 और कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। अब सभी विद्यार्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि आगे की पढ़ाई और प्रवेश परीक्षाएं इससे जुड़ी हुई हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories