26.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़काले कपड़े पहनकर आए भाजपा पार्षद पक्ष में थे या विरोध में?”—...

काले कपड़े पहनकर आए भाजपा पार्षद पक्ष में थे या विरोध में?”— नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का सवाल, निगम सभा में सियासत गरम

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर । रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में महिला सशक्तिकरण को लेकर जमकर सियासी घमासान देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी पहले महिला आरक्षण का विरोध करती रही, वही आज इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने भाजपा पार्षदों के काले कपड़े पहनकर सभा में पहुंचने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे प्रस्ताव के समर्थन में थे या विरोध में। तिवारी ने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर भाजपा दोहरी नीति अपना रही है।
तिवारी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहले ही लागू हो चुका है, लेकिन इसे परिसीमन से जोड़कर राजनीतिक रूप दिया जा रहा है, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने महतारी वंदन योजना में अन्य राज्यों की तुलना में कम राशि देने, संपत्ति कर में छूट लागू नहीं करने, महिलाओं के स्वरोजगार केंद्र शुरू न होने और बुजुर्ग व विधवा पेंशन में देरी जैसे मुद्दे भी उठाए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम को महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ शहर की मूलभूत समस्याओं—पेयजल संकट, सड़क चौड़ीकरण और वार्ड विकास—पर भी चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन इन मुद्दों से बचने की कोशिश की गई।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories