29.1 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में हीटवेव का अटैक: 16 दिन से 40°C पार, दिन-रात झुलसा...

रायपुर में हीटवेव का अटैक: 16 दिन से 40°C पार, दिन-रात झुलसा रही गर्मी

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायपुर। राजधानी में इस बार गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ तेवर दिखाए हैं। करीब तीन साल बाद ऐसा लंबा और तीखा हीटवेव दौर देखने को मिल रहा है। पिछले 16 दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि दिन की झुलसाने वाली धूप के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
प्रदेश के मध्य हिस्सों में अब भी लू जैसे हालात कायम हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इसका असर सीमित रहा। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। हवा की दिशा बदलने से जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं बस्तर संभाग में मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ अब भी भीषण गर्मी की चपेट में है।
लालपुर मौसम केंद्र में पिछले दो दिनों से तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। सोमवार को हल्के बादल और तेज हवाओं के चलते तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बरकरार रखी।
आज का मौसम (28 अप्रैल):
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा, जबकि दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल तेज गर्मी से राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories