25 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमजांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, 50 घायल, 4...

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, 50 घायल, 4 की हालत नाजुक

Date:

Related stories

Chhattisgarh road accident जांजगीर चांपा।l छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से रविवार को एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोरबा जिले के जमनीपाली से रायगढ़ जिले के सरिया की ओर जा रही एक यात्री बस बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि करीब 50 लोग घायल हो गए, जबकि 4 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायलों पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

हादसे के चलते सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories