महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक पिकअप वाहन में मादक पदार्थ की खेप छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-53 पर गनियारीपाली गांव के पास सिल्की ढाबा के सामने नाकेबंदी की गई।
जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक MH16CD8741 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के डाले में रखे खाली कैरेटों के पीछे बोरियों में छिपाकर गांजा रखा गया था। पुलिस ने कुल 226.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी अजिनाथ आश्रु जाधव (28) और अक्षय बारुक (32) के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप ओडिशा के बालिगुड़ा इलाके से अहमदनगर ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, पिकअप वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही