25 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमसुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव हत्याकांड में अंतरराज्यीय कनेक्शन की आशंका, जांच...

सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव हत्याकांड में अंतरराज्यीय कनेक्शन की आशंका, जांच के लिए यूपी पहुंची SIT

Date:

Related stories

कोलकाता। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस को अंतरराज्यीय कनेक्शन होने का संदेह है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सीमा से लगे थानों को अलर्ट कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में 7 से 8 लोगों के शामिल होने की आशंका है, जिन्होंने आपसी संपर्क के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधियों में दो शार्प शूटर भी शामिल थे। हत्या में इस्तेमाल दूसरी बाइक को उत्तर 24 परगना के बारासात इलाके से बरामद कर लिया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक लाल रंग की कार भी नजर आई है, जिससे बदमाश वारदात के बाद फरार हुए बताए जा रहे हैं।
मामले की जांच के सिलसिले में विशेष जांच दल (SIT) की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची है। दरअसल, चंद्रनाथ रथ की कार को रोकने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया था, उसकी नंबर प्लेट सिलीगुड़ी निवासी जेम्स विलियम्स के नाम पर दर्ज मिली। जांच में पता चला कि उसने अपनी निसान माइक्रा कार बेचने के लिए विज्ञापन दिया था और उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया था। पुलिस अब उन्हीं लोगों से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में बाइक और कार से आए बदमाशों ने चंद्रनाथ रथ की कार को रोककर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोलीबारी की थी। इस हमले में चंद्रनाथ रथ की मौत हो गई, जबकि चालक भी घायल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पूरी वारदात को अंजाम देने में अपराधियों को महज 50 सेकंड लगे। पुलिस के मुताबिक करीब 10 राउंड फायरिंग अत्याधुनिक हथियारों से की गई थी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories