23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeदेश-विदेशपश्चिम एशिया संकट का असर: देश में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल...

पश्चिम एशिया संकट का असर: देश में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल ? तेल कंपनियों पर भारी दबाव

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव का असर अब भारत समेत पूरी दुनिया के तेल बाजार पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल के बीच देश में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों पर हर महीने करीब 30 हजार करोड़ रुपये की अंडर-रिकवरी का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल का झटका लग सकता है।
दरअसल, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास बने तनावपूर्ण हालात ने वैश्विक तेल सप्लाई को प्रभावित किया है। दुनिया की करीब 20 फीसदी तेल सप्लाई इसी समुद्री रास्ते से गुजरती है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते इस रूट पर खतरा बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है । विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ सकता है। अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है।
हालांकि केंद्र सरकार या तेल कंपनियों की ओर से फिलहाल कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बाजार के संकेत आम लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories