25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeदेश-विदेशबंगाल में बीजेपी सरकार का आगाज: सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, मोदी-शाह की...

बंगाल में बीजेपी सरकार का आगाज: सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, मोदी-शाह की मौजूदगी में लिया शपथ

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीजेपी नेता Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार की शुरुआत कर दी। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल R. N. Ravi ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah समेत बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बाद पांच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें Dilip Ghosh, Agnimitra Paul, Ashok Kirtania, Kshudiram Tudu और Nisith Pramanik शामिल हैं। हालांकि, मंत्रियों के विभागों का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
ब्रिगेड मैदान में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में हजारों बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। मंच पर बंगाल की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बीजेपी की इस जीत को पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। लंबे समय बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है और पहली बार बीजेपी ने बंगाल की सत्ता पर कब्जा जमाया है। भवानीपुर सीट से चुनाव जीतने के बाद सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना बीजेपी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories