23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे। भाजपा प्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता श्री उज्ज्वल दीपक, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और एयरपोर्ट परिसर “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता गए हुए थे। इस अवसर को पश्चिम बंगाल में विकास एवं सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories