26.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमशादी से नाराज़ प्रेमिका ने युवक पर किया हमला, खेत में बुलाकर...

शादी से नाराज़ प्रेमिका ने युवक पर किया हमला, खेत में बुलाकर ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पाली थाना क्षेत्र के गुजदेई गांव में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी युवक को खेत में बुलाकर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
4 साल से चल रहा था प्रेम संबंध
जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय सुधीर का रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। महिला चार बच्चों की मां बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें होती थीं। इसी बीच 6 मई को सुधीर की शादी हो गई, जिससे महिला नाराज़ चल रही थी।

खेत में बुलाकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि शनिवार को महिला ने सुधीर को कुरसेली गांव के पास खेतों में मिलने बुलाया। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने अचानक ब्लेड निकालकर युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले के बाद युवक दर्द से चीखता हुआ सड़क की ओर भागा।
सड़क पर मचा हंगामा
घटना के बाद महिला भी युवक के पीछे सड़क तक पहुंच गई, जहां दोनों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा होता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान महिला ने खुद को बचाने के लिए युवक पर जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि उसने आत्मरक्षा में हमला किया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories