26.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमबहू के पहनावे से तंग आकर सास-ससुर ने मौत की लगाया गले

बहू के पहनावे से तंग आकर सास-ससुर ने मौत की लगाया गले

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नारा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और लगातार तनाव से परेशान दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय राजेश और उनकी पत्नी 44 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, दंपती का इकलौता बेटा आशीष दिल्ली की रहने वाली स्नेहा के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आया था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और जनवरी 2025 में परिवार की सहमति से शादी हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद घर में विवाद बढ़ने लगे।

बताया जा रहा है कि बहू स्नेहा आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी थी, जबकि परिवार गांव की पारंपरिक सोच वाला था। पहनावे और रहन-सहन को लेकर आए दिन घर में कहासुनी होती रहती थी। परिवार चाहता था कि बहू गांव और परिवार की परंपराओं के अनुसार रहे, वहीं बहू इसे अपनी निजी आजादी में दखल मानती थी।
परिजनों का आरोप है कि कई बार बहू और सास के बीच विवाद इतना बढ़ जाता था कि मारपीट तक की नौबत आ जाती थी। लगातार हो रहे घरेलू क्लेश से राजेश और सुमन मानसिक तनाव में रहने लगे थे।

शनिवार दोपहर फिर घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आहत होकर दोनों पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में राजेश को पीजीआईएमएस रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
मामले में मृतकों के परिजनों ने पुत्रवधू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories