25.7 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, परिवारों को 5-5 लाख...

कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, परिवारों को 5-5 लाख सहायता देने की घोषणा

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि शासन के नियमों के तहत मिलने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के अतिरिक्त होगी।
इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के ठहरने एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं घटना की जांच के भी निर्देश प्रशासन को दे दिए गए हैं।
गौरतलब है कि कुम्हारी के वार्ड नंबर 4 स्थित खपरी रोड में सोमवार देर शाम घर में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories