23.3 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट तेज आंधी-बारिश से गर्मी हुई बेअसर,...

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट तेज आंधी-बारिश से गर्मी हुई बेअसर, रायपुर समेत कई जिलों में तापमान लुढ़का

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

Weather update Chhattisgarh: रायपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Weather update Chhattisgarh: प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन, तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कसडोल में 60 मिमी, कोमाखान में 40 मिमी, गिरौदपुरी में 30 मिमी, बलौदाबाजार, भाटापारा और कोटा में 20-20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Weather update Chhattisgarh: मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और कई मौसमी सिस्टम सक्रिय होने की वजह से प्रदेश का मौसम लगातार बदला हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई तक केरल पहुंचने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में शनिवार को भी बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories