24.6 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़Breaking:अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला ,अरुण देव गौतम...

Breaking:अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला ,अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए DGP

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य को नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस बल प्रमुख नियुक्त किया है।
अरुण देव गौतम वर्तमान में प्रभारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा के बाद उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उनकी नियुक्ति 5 फरवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

नए डीजीपी को वेतन मैट्रिक्स लेवल-17 के तहत प्रतिमाह 2.25 लाख रुपये वेतन मिलेगा। यह आदेश 16 मई 2026 को नया रायपुर स्थित मंत्रालय से राज्यपाल के नाम से जारी किया गया।
बताया जा रहा है कि डीजीपी की दौड़ में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल थे, लेकिन अंततः अरुण देव गौतम के नाम पर मुहर लगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे से पहले हुई इस नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories