24.8 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़मैनपाट में बुजुर्ग महिला को पेंशन के लिए 9 किमी पैदल सफर,...

मैनपाट में बुजुर्ग महिला को पेंशन के लिए 9 किमी पैदल सफर, बहू पीठ पर उठाकर पहुंचाती है बैंक

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

अंबिकापुर/मैनपाट।
छत्तीसगढ़ के मैनपाट क्षेत्र से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बहू अपनी 90 वर्षीय सास को हर महीने पेंशन दिलाने के लिए पीठ पर उठाकर करीब 9 किलोमीटर पैदल बैंक तक ले जाती है। मामला सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक के कुनिया गांव के जंगलपारा का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला उम्र और कमजोरी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे में उनकी बहू सुखमनिया बाई उन्हें पीठ पर बैठाकर नदी-नाले और कठिन रास्तों को पार करते हुए नर्मदापुर स्थित सेंट्रल बैंक तक पहुंचती है, ताकि पेंशन की राशि निकाली जा सके।
ग्रामीणों के अनुसार पहले गांव में ही पेंशन वितरण की व्यवस्था थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बैंक जाकर ही राशि निकालनी पड़ रही है। सड़क और यातायात की सुविधा नहीं होने से परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यह तस्वीर ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत भी सामने ला रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांव में ही पेंशन वितरण या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधा शुरू करने की मांग की है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories