35.1 C
Raipur
Wednesday, June 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकास में केंद्र के सहयोग के लिए जताया आभार

Date:

Related stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हेल्पलाइन का किया अवलोकन, हितग्राही से की सीधी बातचीत

पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था को मिलेगा नया...

प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया

नक्सल उन्मूलन, अधोसंरचना, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण में केंद्र की भूमिका को सराहा

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकल्याणकारी नेतृत्व में संचालित योजनाओं ने प्रदेश के विकास को नई गति दी है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष केंद्रीय सहायता, सुरक्षा संबंधी योजनाओं, सड़क एवं अधोसंरचना विकास, ग्रामीण संपर्क, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से विकास और सुरक्षा दोनों को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम जनमन, पीएमजीएसवाई, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और अन्य कृषि योजनाओं के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिले लाभों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा, उज्ज्वला योजना, खनिज विकास, जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF), आदिवासी कल्याण, वन अधिकार, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान भारत, कौशल विकास, पीएम विश्वकर्मा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ‘लखपति दीदी’ जैसी पहलों में केंद्र सरकार के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, पीएम सूर्यघर योजना, पर्यटन, खेल, संस्कृति, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प, रेशम विकास, भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण, डिजिटल प्रशासन और सुशासन से जुड़े सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन पहलों ने छत्तीसगढ़ को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान दिलाई है।

पत्र के अंत में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में केंद्र सरकार का सहयोग और मार्गदर्शन आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories