35.2 C
Raipur
Wednesday, July 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के सौरभ सिंह...

छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के सौरभ सिंह परिहार होंगे सम्मानित

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उन्हें सम्मानित करेंगे।

सौरभ सिंह परिहार को यह सम्मान संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और विधानसभा की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए दिया जा रहा है।

इस उपलब्धि पर पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories