26.6 C
Raipur
Tuesday, August 11, 2026
Homeक्राइमब्रेकिंग न्यूज़ : सड़क हादसे में घायल हुए छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण...

ब्रेकिंग न्यूज़ : सड़क हादसे में घायल हुए छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Date:

Related stories

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

रायपुर । संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसा बागेश्वर धाम से दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौटते समय हुआ। दुर्घटना के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

सामने से आई कार ने मारा अचानक कट

जानकारी के मुताबिक, सफर के दौरान सामने से आ रही एक कार ने अचानक कट मार दिया। उसे बचाने के प्रयास में किरण देव की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कमर में चोट, हालत खतरे से बाहर

हादसे में किरण सिंह देव की कमर में चोट आई है और उन्हें चलने-फिरने में परेशानी बताई जा रही है। शुरुआती जांच में किसी फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कार में मौजूद PSO, PA और ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई हैं। वहीं, काफिले में पीछे चल रही अन्य सभी गाड़ियां सुरक्षित हैं।

फिलहाल किरण सिंह देव का झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories