24.7 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeक्राइमकाम का झांसा, 50 हजार में सौदेबाजी! महिला को ले जाकर जबरन...

काम का झांसा, 50 हजार में सौदेबाजी! महिला को ले जाकर जबरन शादी कराने का आरोप, 3 गिरफ्तार

Date:

Related stories

पखांजूर। कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला को मध्यप्रदेश ले जाया गया, जहां कथित तौर पर 50 हजार रुपये में उसका सौदा कर जबरन शादी करा दी गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को बांदे थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान महिला के मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 5 अगस्त को महिला को बरामद किया और 7 अगस्त को उसे बांदे लाया गया।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनिता पवार और जमनालाल भील उसे काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश ले गए थे। वहां कथित तौर पर 50 हजार रुपये में उसका सौदा कर जितेंद्र राठौर के साथ जबरन शादी करा दी गई।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अनिता पवार, जमनालाल भील और जितेंद्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories