30.3 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeक्राइमफर्जी IAS का गजब खेल! अजित डोभाल का ‘एजेंट’ बनकर जमाता था...

फर्जी IAS का गजब खेल! अजित डोभाल का ‘एजेंट’ बनकर जमाता था रौब, 100 करोड़ की संपत्ति और घर में 100 CCTV का जाल

Date:

Related stories

20 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड और लग्जरी कारें बरामद; ‘भारत सरकार’ की नेमप्लेट लगाकर घूमता था आरोपी

खगड़िया । बिहार के खगड़िया में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल का ‘एजेंट’ बताकर लोगों पर रौब जमाता था। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी ऊंची पहुंच और प्रभाव का हवाला देकर लोगों को प्रभावित करता था।

पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के बारे में 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। तलाशी के दौरान घर से 31 लीटर विदेशी शराब, केंद्रीय सतर्कता आयोग का पहचान पत्र, 23 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड और 5 आईफोन समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

घर के चारों तरफ 100 कैमरों का पहरा

आरोपी अपने घर में अकेले रहता था। उसने बाहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घर के चारों तरफ करीब 100 CCTV कैमरे लगा रखे थे। पुलिस अब इन कैमरों और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसियां आरोपी की पुरानी गतिविधियों और उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं।

टेस्ला समेत दो लग्जरी कारें जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने टेस्ला और डाइकोर सफारी समेत दो लग्जरी कारें भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ लिखी नेमप्लेट लगी हुई थी। इससे आरोपी के फर्जी सरकारी रसूख दिखाने के तरीके का भी पता चलता है।

‘डोभाल का एजेंट’ बताकर बनाता था दबदबा

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों के बीच अपनी पहचान एक प्रभावशाली सरकारी व्यक्ति के तौर पर पेश करता था। खुद को अजित डोभाल का एजेंट बताकर वह अपनी पहुंच का हवाला देता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पहचान का इस्तेमाल उसने किन-किन लोगों को प्रभावित करने या ठगी करने में किया।

संपत्ति और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच

पुलिस अब आरोपी की कथित 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, बैंक खातों, कार्डों, वाहनों और दूसरे वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। साथ ही उसके पुराने रिकॉर्ड और संपर्कों को भी खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही उसकी संपत्ति और कथित ठगी से जुड़े मामलों की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories