24.1 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश...

छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर। Weather update Raipur: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। झारखंड और आसपास बने मजबूत निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में 100 मिमी, मंदिर हसौद में 80 मिमी और राजिम में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दंतेवाड़ा के बड़े बचेली में सबसे ज्यादा 170 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

Weather update Raipur मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रदेश में नमी का प्रवाह बना हुआ है।

इसके प्रभाव से आज भी रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories