27 C
Raipur
Friday, October 16, 2026
Homeदेश-विदेशनेपाल में भोटेकोशी बाढ़ से 500 यात्री लापता, 105 भारतीय शामिल; भारत...

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ से 500 यात्री लापता, 105 भारतीय शामिल; भारत ने भेजी राहत सामग्री,हेल्पलाइन नंबर जारी 

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

नई दिल्ली। नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से बड़ी तबाही की खबर है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, बाढ़ के बाद करीब 500 यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। लापता लोगों में विदेशी और नेपाली नागरिक भी बताए गए हैं।

बाढ़ से दो बस्तियों को नुकसान पहुंचने के साथ कई वाहन और सामान बह गए हैं। हाल ही में बना एक पुल भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने रसुवा समेत कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

इस बीच काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सहायता के लिए +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क किया जा सकता है।

भारत ने नेपाल की मदद के लिए 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में भारत नेपाल और वहां के लोगों के साथ खड़ा है।

नोट: यह जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और संबंधित अधिकारियों के बयानों पर आधारित है। लापता यात्रियों के आंकड़ों में आगे बदलाव संभव है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories